राजस्थान दौरे पर आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: 27 अप्रैल को जयपुर और टोंक में शक्ति प्रदर्शन; 7 जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 27 अप्रैल को अपने पहले राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला दौरा बेहद खास माना जा रहा है, जिसमें वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश की टॉप लीडरशिप के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे सरकार और संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।
टोंक से होगा मिशन का आगाज प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 अप्रैल को सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे और वहां से सीधे हेलिकॉप्टर द्वारा टोंक के लिए रवाना होंगे। टोंक में वे बीजेपी के 7 नए निर्मित जिला कार्यालयों (टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, जालोर कार्यालय का शिलान्यास भी किया जाएगा।
बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र टोंक में आयोजित होने वाले 'बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन' में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना पहला संबोधन देंगे। बीजेपी की सबसे अहम इकाई 'बूथ' को मजबूती देने के लिए इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिला कार्यालयों पर किया जाएगा। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
जयपुर में भव्य स्वागत और कोर कमेटी की बैठक टोंक के बाद नितिन नबीन जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी मुख्यालय तक 12 किलोमीटर के सफर में 11 भव्य स्वागत मंच बनाए गए हैं।
-
महिला बैंड और बाइक रैली: राजमहल चौराहे पर महिला मोर्चा उनका स्वागत 'महिला बैंड' के साथ करेगा, वहीं युवा मोर्चा की टीम बाइक रैली निकालकर उन्हें एस्कॉर्ट करेगी।
-
संगठनात्मक बैठक: जयपुर बीजेपी कार्यालय में वे पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगामी प्रशिक्षण अभियानों और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तृत चर्चा होगी।
Comments (0)
Leave a Reply