अपराध

बलात्‍कार के दोषी राम रहीम से बीजेपी की मेयर रेणु वाला गुप्ता ने ल‍िया आशीर्वाद

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 73 Views ⏳ 1 Min Read
बलात्‍कार के दोषी राम रहीम से बीजेपी की मेयर रेणु वाला गुप्ता ने ल‍िया आशीर्वाद

Ram Raheem : मर्डर और यौन शोषण मामले में जेल में सजा काट रहे बाबा राम रहीम 40 दिनों के लिए पैरोल पर है उसके सामने भाजपा नेताओं का नतमस्तक होना चर्चा का विषय बन गया है।

एक वीडियो में भाजपा की महिला मेयर राम रहीम से आशीर्वाद लेती दिखीं , भाजपा की महिला मेयर ने राम रहीम को पिताजी बोला है ।

बाबा राम रहीम को एक साल में तीसरी बार पैरोल पर रिहा किया गया है। जैसे एक दूल्हे का ससुराल में आना जाना लगा रहता हो । इस बार 40 दिन की मिली पैरोल में बाबा राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में है और वही से अपना सत्संग चला रहे है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा की करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य बाबा रहीम से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

वीडियो 17 अक्टूबर का है जिसमें मेयर रेणु वाला गुप्ता बाबा को पिताजी कहकर पुकार कर रही हैं।

‘पिताजी आशीर्वाद दीजिए, एकबार आप करनाल आए तो आपसे मुलाकात हुई थी, आपने स्वच्छता का अच्छा संदेश दिया था’

https://twitter.com/zoo_bear/status/1582711020082323456?t=oaw3cvL-CoXbzk68j6Jt7w&s=19

बाबा राम रहीम बलात्कार जैसे कई संगीन आरोप में दोषी है। फिर भी बार-बार चुनाव में पैरोल मिलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यही नहीं सत्संग में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हुए। इनमें नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन से अपनी हाजिरी लगाई। साथ ही बीजेपी नेताओं ने डेरा प्रमुख को करनाल में आने का न्योता भी दिया।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply