राजस्थान

भीम सेना ने "भारतीय सेना दिवस" के अवसर पर ""सड़क सुरक्षा सप्ताह"" के अंतर्गत 25 हेलमेट वितरित किए

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 63 Views ⏳ 1 Min Read
भीम सेना ने "भारतीय सेना दिवस" के अवसर पर ""सड़क सुरक्षा सप्ताह"" के अंतर्गत 25 हेलमेट वितरित किए

सीकर: भीम सेना द्वारा "भारतीय सेना दिवस" के अवसर पर सीकर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे "सड़क सुरक्षा सप्ताह" के अंतर्गत सीकर यातायात प्रभारी अमर सिंह जी व RTO झाबर सिंह जी की मौजूदगी में भीम सेना संस्थापक एडवोकेट अनिल तिड़दिया द्वारा 25 हेलमेट वितरित किए गए ,,,
एडवोकेट अनिल तिड़दिया ने बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर यातायात पुलिस के सुरेंद्र सिंह गुलजारीलाल सुरेश मीणा तथा भीम सेना संगठन से राजेंद्र कुमार वर्मा पूर्व सरपंच फारुख खान पूर्व सरपंच रोशन वर्मा जिलाध्यक्ष DASFI, मनोज पार्षद, आलोक सिंह पालीवाल, राहुल ऐचरा, सुधीर सिंह चंद्रकांत सैन, विकास सबलपुरा, सुनिल कुमार, महेंद्र कुमार कटराथल, मनीष टेलर, महेश मोरदिया शहीद सभी मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply