🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

भीम आर्मी शिवगंज ब्लॉक वाण में बैठक रखी गई

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
भीम आर्मी शिवगंज ब्लॉक वाण में बैठक रखी गई

जालौर: भीम आर्मी भारत एकता मिशन शिवगंज तहसील की बैठक आज दिनांक 29.04.2023 को गांव‌ वाण में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार जोयला ने किया और सभी कार्यकर्ताओं को 5 मई 2023 सिरोही में होने वाले विरोध प्रदर्शन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिरोही जिला मुख्यालय पहुंचने का आग्रह किया और शिवगंज तहसील अध्यक्ष राजेंद्र बारूपाल को कहा कि हर गांव के अंदर जल्द से जल्द गांव इकाई बनाई जाए ताकि हर गांव में जल्द से जल्द बैठक का आयोजन हो सके और आने वाले समय में पूरे सिरोही जिले में और मजबूत से भीम आर्मी को मजबूत करेंगे यह संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

इस दौरान बैठक मे पूर्व आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष अंबालाल जी, जिला कोषाध्यक्ष मांगीलाल जी, जिला संगठन मंत्री विकास कुमार, शिवगंज उपाध्यक्ष रमेश कुमार हिरागर, शिवगंज महामंत्री हिम्मत कुमार, शिवगंज सचिव पन्नालाल , भवरलाल, केसाराम, मांगीलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply