भारत जोड़ो यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ है
Bharat Jodo Yatra :
राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि, ‘भाजपा और आरएसएस देश में नफरत फैला रहे हैं।
कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा और नफरत और हिंसा के खिलाफ है।
राहुल गांधी ने तेलंगाना में यात्रा के प्रवेश के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पैदल मार्च महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को भी उठाएगा।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज “दो भारत” मौजूद हैं – एक जो कुछ चुनिंदा लोगों का है और दूसरा जो लाखों युवाओं, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों का है।
“हम दो भारत नहीं चाहते। हम एक ही भारत चाहते हैं और सभी को इसमें न्याय, रोजगार मिले। देश में भाईचारा होना चाहिए।”
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply