समाचार

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 1 Views ⏳ 1 Min Read
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

भरतपुर: बाल कल्याण समिति भरतपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष राजाराम भूतोली और समिति सदस्यों ने साधारण तरीके से सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। साथ ही पति के पूर्व अध्यक्ष वं पूर्व सदस्यों की विदाई की गई।समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष राजाराम भूतोली ने कहा कि पद की गरिमा रखते हुए समिति का बोर्ड कार्य करेगा और भरतपुर में बाल श्रमिक की रोकथाम को जल्द ही अभियान चलाया जाए। समिति के सदस्य गांव नौगाया (पिपला) भरतपुर के निवासी भूपेंद्र कुमार, गांव बंजी (उच्चैंन) के निवासी देवेंद्र सिंह पोसवाल,नीमदा गेट (भरतपुर) निवासी श्रीमती गीता शर्मा एव जसवंत नगर ( भरतपुर) निवासी लोकेश मुदगल ने भी समिति का पदभार संभाल लिया है।

समिति के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम पाराशर, पूर्व सदस्य अनुराधा शर्मा , पूर्व सदस्य मदन मोहन शर्मा आदि की विदाई की गई इस कार्यक्रम में पुनीत उपाध्याय एकटा के पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, भरतपुर धौलपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की चेयरमैन सुशीला राजाराम एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply