🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाया युवा दिवस

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jul 2023 👁️ 32 Views ⏳ 1 Min Read
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाया युवा दिवस

सवाई माधोपुर ( वजीरपुर ) । आदर्श विद्यामंदिर वजीरपुर मे विद्यालय स्टाफ और छात्रो के साथ ABVP कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर युवा दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ABVP के जिला प्रमुख धर्मवीर मीना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के सच्चे मार्ग दर्शक हैैं, उनके आदर्श कार्यों से आज भारत की पहचान विश्व में हुई है। एबीवीपी वजीरपुर नगर मंत्री रिंकू मीना बड़ौली ने कहा की शिकागो मेें आयोजित धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व कर विवेकानंद जी ने पुरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। इस अवसर पर रघु वैष्णव, लोकेश अग्रवाल, लवकुश जहाजी, कपिल शर्मा, अभिषेक मीणा, हरकेश जहाजी आदि एवीबीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply