करौली : गांव गुरदह की महिलाओं ने विधायक को पानी की समस्या से कराया अवगत
मंडरायल ( करौली ) । गुरुवार को सपोटरा विधायक हंसराज मीना के गांव गुरदह पहुंचने पर गांव की महिलाओं ने गांव में पानी की समस्या से हंसराज मीना को अवगत करवाया । गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में 2 महीने से नल जल योजना की टंकी से पानी सप्लाई बंद है, गांव में इस समय गांव खाली करने तक की नौबत आ रही है । गर्मियों में पानी के जल स्त्रोत सूख जाते है जिससे 2 महीने से गांव में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है ।
विधायक ने अधिकारियों को मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए है और गांव की जिन ढाणियों में पानी की ज्यादा समस्या है उनमें पानी की सप्लाई टैंकरों से करने की भी बात विधायक ने की है ।
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply