🕒 24 May 2026, Sunday
क्रिकेट

क्रिकेटर यश दयाल पर महिला ने लगाया मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप

By विजेन्द्र कुमार मीना 🕒 28 Jun 2025 👁️ 36 Views ⏳ 1 Min Read
क्रिकेटर यश दयाल पर महिला ने लगाया मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप

Yash Dayal : भारत के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद निवासी इस महिला ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी और इसके बाद अब उसने मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर भी इस मामले को उठाया है।

महिला का दावा: पांच साल से रिलेशनशिप में थीं यश दयाल के साथ

एफआईआर में महिला ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान, क्रिकेटर ने उनके साथ मानसिक और शारीरिक शोषण किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि यश ने उससे पैसे भी लिए, और यह केवल उसके साथ ही नहीं, बल्कि कई अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा किया था।

महिला ने अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए कई सबूत भी दिए हैं, जिनमें दोनों के बीच की चैट्स, स्क्रीनशॉट्स, वीडियो कॉल्स और कुछ फोटो शामिल हैं। यह आरोप यश दयाल के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं, क्योंकि इस मामले के सामने आने के बाद से क्रिकेटर की छवि पर गहरा असर पड़ सकता है।

🏷️ Tags: #
Author

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

Comments (0)

Leave a Reply