कविता

विश्वास बना रहे - अंकिता जैन अवनी । Mission Ki Awaaz

By जीतेन्द्र मीना 🕒 01 May 2025 👁️ 156 Views ⏳ 1 Min Read
विश्वास बना रहे - अंकिता जैन अवनी । Mission Ki Awaaz

मैं चाहे अकेली चलूँ,

पर तेरे होने का अहसास बना रहे।

मैं भले अंधेरों में भटकूं,

 पर तेरी कृपा का प्रकाश बना रहे ।

चाहे कितने दुख क्यों न झेलने पड़े मुझे,

 पर सदा तुझ पर विश्वास बना रहे।

 चाहे कितना विलंब हो

तेरे इंसाफ में,

मेरे मन में श्रद्धा और सब्र का प्रभाव बना रहे।

 कितनी ही परेशानियां सामने हो,

 पर चेहरे पर खुशी का भाव रहे।

चाहे कुछ मिले या न मिले, 

मन तेरा दास बना रहे,

 तुझ पर सदा मेरा विश्वास बना रहे।

- अंकिता जैन अवनी (लेखिका / कवयित्री

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply