राजस्थान

शराब ठेकों के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 13 Jun 2025 👁️ 18 Views ⏳ 1 Min Read
शराब ठेकों के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव

भरतपुर जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अब ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गुरुवार को नगला पुरोहित, विडयारी, नगला छितरिया, नगला तोता, अनावली सहित छह गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों ने भरतपुर जिला आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि नगला पुरोहित मार्ग पर एक कंटेनर में गोदाम के नाम पर अवैध रूप से शराब का ठेका चलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सामाजिक और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रदर्शनकारी कड़ी धूप में घंटों बैठे और “शराब बंद करो – गांव बचाओ” जैसे नारों के साथ ठेके के खिलाफ विरोध जताते रहे।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम आबकारी विभाग के एईओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि:

  • गोदाम की आड़ में चल रहा शराब ठेका तत्काल बंद हो

  • आबादी क्षेत्र में शराब बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित की जाए

  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हेतु मार्ग को सुरक्षित घोषित किया जाए

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में युवा पीढ़ी को नशे में धकेलने वाली इस व्यवस्था को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं विशेष रूप से शामिल रहीं, जिन्होंने सरकार से स्थायी समाधान की मांग की।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply