देश

दिल्ली: विकास ने पत्नी से तंग आकर की आत्महत्या, वीडियो में बयां की आखिरी इच्छा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Jul 2025 👁️ 80 Views ⏳ 1 Min Read
दिल्ली: विकास ने पत्नी से तंग आकर की आत्महत्या, वीडियो में बयां की आखिरी इच्छा

नई दिल्ली : दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले विकास नामक युवक ने अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह जताते हुए एक मुस्लिम युवक शाकिब के साथ बार-बार देखे जाने का आरोप लगाया और फेसबुक/सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर सारी आपबीती सुनाई।

वीडियो में विकास ने बताया कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार से परेशान था, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और वह अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसी लाइव वीडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस के अनुसार, विकास ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में शाकिब ने कहा कि उसकी पत्नी ने उसे बार-बार पुलिस थाने के चक्कर लगवाए, जिसके कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुका था। उसने यह भी बताया कि वह अपने कर्ज को चुकाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी के व्यवहार ने उसे इस हद तक परेशान कर दिया कि उसने अपनी जान लेने का फैसला किया।

विकास ने वीडियो में अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए कहा, "मेरे परिवार से अनुरोध है कि अगर मैं आज मर जाऊं, तो मेरा बेटा मेरे ही परिवार के साथ रहना चाहिए। उसे मेरी पत्नी को नहीं देना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा भी मेरी तरह ये सब झेले। मेरी पत्नी ने पहले भी मुझे कई बार थाने के चक्कर लगवाए हैं। मैं इस सब के बाद भी अपना कर्जा उतार रहा हूं।"

आखिरी इच्छा: बेटे की कस्टडी

विकास ने अपने वीडियो में विशेष रूप से अपने बेटे की कस्टडी को लेकर चिंता जताई। उसने कहा, "मेरी रिक्वेस्ट है कि मेरे मरने के बाद मेरा बेटा मेरे मां-बाप या भाई के पास रहे। मैं अपने बच्चे को अपनी पत्नी के पास नहीं छोड़ना चाहता क्योंकि इनका मैटर पूरा अलग है। ये मां-बेटी किराए पर रहते हैं, उनका खर्चा कैसे चल रहा है, मुझे नहीं पता। इन्हें नोट की आदत पड़ गई है। मुझे मेरा बेटा मिलना चाहिए। मैं अपने बेटे को पत्नी के पास नहीं भेजना चाहता। मेरी आखिरी इच्छा यही है।"

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply