राजस्थान

जयपुर के मुहाना में दोस्त ने ही की लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 13 Jun 2025 👁️ 21 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर के मुहाना में दोस्त ने ही की लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

जयपुर। राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बदमाश ने अपने ही दोस्त के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान पीड़ित परिवार को बंधक बनाकर नकदी और गहने लूट लिए गए

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियोंआकाश यादव (बाड़ी धौलपुर निवासी) और इमरान (कोतवाली धौलपुर निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी भूरा पंडित उर्फ अर्पित शर्मा की तलाश जारी है।

रीकी कर रची थी साजिश

पुलिस के अनुसार मुख्य साजिशकर्ता अर्पित शर्मा ने पीड़ित नवीन सेन के घर पहले अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर पैसों के लिए संपर्क किया, जिससे उसने घर की स्थिति और नकदी-गहनों की जानकारी हासिल कर ली थी।

कैसे अंजाम दी वारदात:

  • 29 मई की रात, दो बदमाश चेहरे ढांपकर घर में घुसे

  • उन्होंने पिस्तौल दिखाकर नवीन सेन और उनके परिवार को बंधक बनाया।

  • पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर उन्हें बिस्तर पर उल्टा लिटा दिया गया।

  • अलमारी की चाबी लेकर नकदी, चार सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र और अन्य गहने लूट लिए।

700 सीसीटीवी फुटेज से पकड़े आरोपी

एडिशनल डीसीपी ललित शर्मा और डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास 700 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे बदमाशों के आने-जाने के रूट की पहचान की गई और दो को धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराधी पहले से हैं आपराधिक रिकॉर्ड वाले

  • अर्पित शर्मा उर्फ भूरा पंडित पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

  • आकाश यादव भी करीब 12 मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply