🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जयपुर-नागौर मेगा हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत

By समाचार कक्ष 🕒 15 Jun 2025 👁️ 24 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर-नागौर मेगा हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में जयपुर-नागौर मेगा हाइवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा नावां कस्बे के समीप राजास गांव में हुआ, जहां नमक से भरे एक ओवरलोड ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मुकेश कुमार राजपूत और दीपक शर्मा के रूप में हुई है, जो दोनों पिंड्या छोटी खाटू गांव के निवासी थे। वे जयपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय सड़क पर ढलान था और ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। टक्कर के बाद उसका अगला हिस्सा अलग हो गया और नमक के कट्टे सड़क पर फैल गए, जिससे यातायात भी बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नावां पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शवों को उप जिला अस्पताल नावां की मोर्च्युरी में रखवाया गया। रविवार सुबह परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीएसपी अरविंद बिश्नोई ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply