🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

भैरव धाम में गुर्जर समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 300 से अधिक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 07 Jun 2025 👁️ 25 Views ⏳ 1 Min Read
भैरव धाम में गुर्जर समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 300 से अधिक विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

हिंडौन सिटी के सूरज कॉलोनी स्थित भैरव धाम में श्री भैरव शिक्षा प्रसार समिति गुर्जर समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह की शुरुआत भैरव बाबा की पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष भूरा भगत उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल कटारिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ अध्यक्ष दीवान, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल गुर्जर और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरदों गुर्जर मौजूद रहे।

आयोजक समिति के अध्यक्ष सुखसिंह गुर्जर ने बताया कि समारोह में गुर्जर समाज के 12 गांवों के पंच-पटेल और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन अतरसिंह छाबड़ी और रामखिलाड़ी मास्टर ने किया।

समारोह में अतिथियों ने बालिका शिक्षा, समाज की प्रगति और युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply