🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

करौली में पीसीपीएनडीटी अधिनियम को लेकर तीन सोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2025 👁️ 20 Views ⏳ 1 Min Read
करौली में पीसीपीएनडीटी अधिनियम को लेकर तीन सोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण

करौली जिले में पीसीपीएनडीटी (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques) अधिनियम की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयंतीलाल मीणा ने सोमवार को तीन सोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने भगवान महावीर हॉस्पिटल, पारस सोनोग्राफी सेंटर और एसआर सोनोग्राफी सेंटर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एफ-फॉर्म, पंजीकरण रजिस्टर और विजिट रजिस्टर सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। सभी केंद्रों के संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पूरी तरह से पालना करें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी सेवाएं दें।

इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रेकर की जानकारी ली और मुखबिर योजना को सशक्त बनाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया।
डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी निरीक्षण टीम के साथ मौजूद रहे।

इस निरीक्षण का उद्देश्य जिले में लिंग परीक्षण पर नियंत्रण रखना और सभी सोनोग्राफी केंद्रों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने सभी केंद्रों को समय-समय पर आवश्यक रिकॉर्ड अपडेट करने और विधिवत तरीके से व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply