🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

बयाना हाईवे पर ट्रक ने 108 एम्बुलेंस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

By समाचार कक्ष 🕒 13 Jun 2025 👁️ 22 Views ⏳ 1 Min Read
बयाना हाईवे पर ट्रक ने 108 एम्बुलेंस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

शुक्रवार शाम को बयाना में भरतपुर-बयाना स्टेट हाईवे पर अगावली गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक ने 108 एम्बुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एम्बुलेंस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना उस समय हुई जब एम्बुलेंस चालक एक प्रसूता को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में छोड़कर बयाना अस्पताल की ओर लौट रहा था। ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे क्षतिग्रस्त होकर रुक गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरिया टाउन चौकी इंचार्ज निर्भय सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और मार्ग से हटवा दिया। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

सौभाग्य से, हादसे के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply