🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

समोगर पुल की जर्जर हालत बनी हादसों का कारण, प्रशासन बेपरवाह

By समाचार कक्ष 🕒 22 Jun 2025 👁️ 13 Views ⏳ 1 Min Read
समोगर पुल की जर्जर हालत बनी हादसों का कारण, प्रशासन बेपरवाह

बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर स्थित समोगर पुल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। पुल के जॉइंट्स से सरिए बाहर निकल आए हैं और सड़क पर कई गहरे गड्ढे बन चुके हैं। हर दिन हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं, जिससे पुल में कंपन होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

पुल की लोहे की रेलिंग के नीचे की मिट्टी कट चुकी है, जिससे बारिश के मौसम में रेलिंग गिरने का खतरा मंडरा रहा है। सीमेंट की कई जालियां भी टूट चुकी हैं। स्थानीय नागरिक सुरेंद्र सिंह गुर्जर और बाबूलाल ने पुल की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस बारे में सूचित किया गया है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।

इस मामले में RSRDC के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आर.के. अरोड़ा ने स्वीकार किया है कि पुल के कुछ हिस्सों में सरिए बाहर निकलने की शिकायत मिली है और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply