🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

Bharatpur: समाज की जानी मानी हस्तियों का रिंग सेरेमनी में हुआ सम्मान समारोह आयोजित

By पिन्टू सोनवाल 🕒 19 Feb 2024 👁️ 147 Views ⏳ 1 Min Read
Bharatpur: समाज की जानी मानी हस्तियों का रिंग सेरेमनी में हुआ सम्मान समारोह आयोजित

भरतपुर: वैर क्षेत्र के गांव झाला टाला में राम हन्स सूबेदार फौजी के निवास स्थान पर एक शादी समारोह के कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित लोगो को आमन्त्रित किया गया, यह समारोह माननीय नत्थी सिंह जसौरा साहब पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय जाटव समाज संस्था जयपुर के भतीजे एडवोकेट नैमसिंह की रिंग सेरेमनी थी जिसमें उनके साथ जयपुर से पधारे श्री किसनलाल जी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, एडवोकेट श्री देवेन्द्र सिंह, पत्रकार श्याम सुंदर बर्मन, उपजिला कलेक्टर मनीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिति सिह, तहसीलदार कुलदीप सिंह, असि.प्रोफेसर रूबी सिंह, दिल्ली से पधारे सोफ्टवेयर इन्जीनियर अजय सिंह, एडिशनल डायरेक्टर डीआरडीओ भावना, पटवारी ओमवीर सिंह,पू्र्व सरपंच दुलीचन्द दौरदा,पूर्व सरपंच द्वारिका प्रसाद, पूर्व सरपंच मंगल सिंह के सुपुत्र समय सिंह व्याख्याता, पहलवान किरोड़ी सिंह, फोरेस्टर अशोक कुमार, सरपंच हलैना दीपेश, मोहनसिंह डीलर हलैना, राम चरन ठेकेदार, राम खिलाड़ी जसौरा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर एवं सादगी से पूर्ण था बाहर से आये सभी मेहमानों की फौजी साहब ने बहुत ही सुन्दर ढंग से आवभगत की और पुष्प माला पहनाकर साफा बंधाकर सादर सम्मान किया गया।

समारोह बहुत ही रोचक रहा जिसकी सभी आगन्तुको ने सूबेदार राम हंस फौजी झालाटाला की भूरि भूरि प्रशंसा की कार्यक्रम का पांच बजे समापन किया गया।समारोह में काफ़ी संख्या में गांवों वाले एवं आसपास के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

Comments (0)

Leave a Reply