राजस्थान

भरतपुर में SDRF ने मानसून से पहले की पूरी तैयारी, 10 रेस्क्यू टीमों का गठन

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2025 👁️ 25 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर में SDRF ने मानसून से पहले की पूरी तैयारी, 10 रेस्क्यू टीमों का गठन

भरतपुर: आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए भरतपुर संभाग में विशेष कदम उठाए गए हैं। SDRF कमांडर नरपत सिंह के अनुसार, भरतपुर संभाग के सभी जिलों के लिए 10 रेस्क्यू टीमों का गठन किया गया है। हर टीम में 10-10 प्रशिक्षित जवान तैनात किए गए हैं।

इन जवानों को बांध बारैठा में विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाकर आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान जलभराव, बाढ़, भवन गिरना, पानी में फंसे लोगों को बचाने जैसे आपदा हालातों से निपटने के तरीके सिखाए गए।

कमांडर नरपत सिंह ने बताया कि SDRF के पास अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरण जैसे मॉडर्न बोट, स्कूबा सेट, लाइफ सेविंग किट आदि मौजूद हैं, जो बचाव कार्य में अत्यंत सहायक साबित होते हैं। सभी रेस्क्यू टीमें 25 जून से पहले संभाग के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर तैनात कर दी जाएंगी, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।

SDRF की यह पहल आमजन की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की प्रभावशीलता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply