राजस्थान

राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

By समाचार कक्ष 🕒 25 Oct 2024 👁️ 58 Views ⏳ 1 Min Read
राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन

करौली: जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक गणेश शर्मा ने बताया की जिले में नवीन निवेश को प्रोत्साहन प्रदान कर स्थानीय स्तर पर ही उत्पादन, आयात, निर्यात तथा रोजगार का सृजन करने के लिए 25 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होटल करौली इन मासलपुर मोड करौली में जिला प्रशासन तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्सय विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी सचिव आशुतोष पेडनेकर होंगे। मीट में लघु उद्योग भारती, जिला उद्योग संघ, रीको इन्डस्ट्रीयल समिति, उद्योग मण्डल के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply