राजस्थान

भरतपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर उठे सवाल

By समाचार कक्ष 🕒 10 Jun 2025 👁️ 50 Views ⏳ 1 Min Read
भरतपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर उठे सवाल

भरतपुर जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में जिले में 1300 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

पुलिस के अनुसार, हर थाने में औसतन 15 पुलिसकर्मी और 6–7 होम गार्ड रातभर गश्त पर तैनात रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कई वारदातों में समय पर खुलासा भी नहीं हो पा रहा।

हाल ही में सेवर थाना क्षेत्र के निराला विहार और बजरंग नगर कॉलोनी में दो बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आईं।

पहली वारदात में, 7वीं आरएसी के कांस्टेबल वासुदेव सिंह के घर से चोरों ने ढाई लाख के जेवर और नकदी चुरा लिए। दूसरी वारदात में, मुकेश कुमार के घर से 1.5 लाख का सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर साफ नजर आ रहे हैं।

जिले में चोरी के आंकड़े निम्न हैं:

  • भरतपुर: 1388

  • धौलपुर: 888

  • करौली: 680

  • डीग: 780

  • गंगापुर सिटी: 439

  • सवाई माधोपुर: 444
    ➡️ कुल प्रकरण: 4619

इस पर भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा का कहना है, "2023 में चोरी के 1500 से अधिक केस थे, 2024 में यह घटकर 1388 हो गए हैं। पुलिस गश्त को और सख्त किया गया है, मोबाइल टीमें भी सक्रिय हैं और हर वारदात पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।"

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply