🕒 24 May 2026, Sunday
बिहार चुनाव 2025

राहुल गांधी ने बिहार से शुरू की 'वोट अधिकार यात्रा', 25 जिलों में पहुंचेंगे

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Aug 2025 👁️ 75 Views ⏳ 1 Min Read
राहुल गांधी ने बिहार से शुरू की 'वोट अधिकार यात्रा', 25 जिलों में पहुंचेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार से बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का मकसद राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है। यात्रा की शुरुआत सासाराम से हुई है और आज वे औरंगाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। 

यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और 1 सितंबर को राजधानी पटना में एक विशाल जनसभा के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान यात्रा बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान 20, 25 और 31 अगस्त को अवकाश रहेगा।

राजनीतिक गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

माना जा रहा है कि इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा महागठबंधन के अन्य दलों के नेता और वामपंथी दलों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।

'वोट अधिकार यात्रा' को लेकर कांग्रेस का दावा है कि यह लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है। पार्टी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं, जिससे कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply