बिहार

RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर दलित पंचायत सचिव को धमकाने का आरोप, SC-ST एक्ट में FIR दर्ज

By जीतेन्द्र मीना 🕒 29 Jul 2025 👁️ 60 Views ⏳ 1 Min Read
RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर दलित पंचायत सचिव को धमकाने का आरोप, SC-ST एक्ट में FIR दर्ज

पटना से बड़ी खबर सामने आई है जहां मनेर से आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ SC-ST थाना में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता पंचायत सचिव संदीप कुमार, जो दलित समुदाय से हैं, ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की और जूते से मारने की धमकी दी।

FIR में संदीप कुमार ने बताया कि वह मानसिक रूप से काफी डरे और तनावग्रस्त हैं। उनका कहना है कि विधायक की भाषा और धमकी से उन्हें मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। मामला तब बढ़ा जब एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई जिसमें विधायक और पंचायत सचिव के बीच बातचीत रिकॉर्ड है। बातचीत में विधायक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और सचिव से कथित तौर पर बदसलूकी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, विधायक भाई वीरेंद्र ने रिंकी देवी के पोते का मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी जानकारी लेने के लिए पंचायत सचिव को कॉल किया था। इस दौरान सचिव संदीप कुमार ने उनका परिचय पूछा, जिससे विधायक नाराज़ हो गए। उन्होंने सचिव से कहा – “पूरा हिंदुस्तान मुझे जानता है, तुम नहीं जानते हो?” इसके बाद कथित तौर पर जूते से मारने की धमकी दी गई।

पंचायत सचिव द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वायरल ऑडियो को भी जांच में शामिल किया गया है।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply