राजस्थान

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से छात्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 14 Jun 2025 👁️ 42 Views ⏳ 1 Min Read
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से छात्र की मौत, आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर के बाड़ी में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से हुई छात्र की मौत के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने धनोरा रोड स्थित एक पुराने मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।

घटना 19 मई की है, जब सिंगोरई गांव निवासी 21 वर्षीय नर्सिंग छात्र अविनाश मीणा पेट दर्द की शिकायत लेकर आरोपी ठाकुरदास के क्लिनिक पर गया था। गलत इलाज से छात्र की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि ठाकुरदास केवल 10वीं पास है और पिछले 20 वर्षों से अवैध क्लिनिक चला रहा था। आरोपी के खिलाफ चिकित्सा परिषद अधिनियम और आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने एसपी सुमित महरेड़ा के निर्देशन में एसआई हरवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम की मदद से उसे गिरफ्तार किया।


🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply