🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

धोरैया थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

By भूपेन्द्र सिंह जाटव 🕒 27 Jun 2025 👁️ 19 Views ⏳ 1 Min Read
धोरैया थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

धोरैया (बांका): मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को धोरैया थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।

सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने जयपुर से कुरमा मार्ग पर स्थित पुल पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए पूर्व से ही पुख्ता व्यवस्था की जाए।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने आयोजन से जुड़े कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ों को आयोजन समिति द्वारा तय नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
जुलूस के लिए स्पष्ट मार्ग, प्रतिभागियों की संख्या, वॉच टावर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रोन कैमरे, वीडियोग्राफी, तथा वालंटियर्स की नियुक्ति आवश्यक है।

इसके अलावा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिनमें मुखिया बीबी हाजरा खातून, मुखिया प्रतिनिधि मो. हाशिम, अमरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, परवेज अख्तर, मो. अनवर, रामजी पासवान (पंचायत समिति सदस्य), गिरीश पासवान (कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष), मो. अलाउद्दीन (विधायक प्रतिनिधि), मनोज यादव (पूर्व मुखिया), भोला साह (पंसस), धनंजय मोदी, और सीपीआई के मुनिलाल पासवान शामिल रहे।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह जाटव

Bhupendra Singh Jatav is a dedicated journalist associated with Mission Ki Awaaz. With a strong passion for grassroots reporting, he focuses on stories that highlight the realities of marginalized communities, socio-political issues, and regional developments often overlooked by mainstream media.

His commitment to ethical journalism and fearless storytelling has made him a trusted voice among readers seeking truth beyond the headlines. At Mission Ki Awaaz, Bhupendracontinues to uphold the values of independent, impact-driven journalism.

Comments (0)

Leave a Reply