Karauli: हिंडौन में गंगा दशहरा पर मित्र मंडली ने शरबत वितरण किया
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गुरुवार को हिंडौन में मित्र मंडली द्वारा विभिन्न स्थानों पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल चौराहे पर राहगीरों को ठंडा शीतल जल और शरबत पिलाकर गर्मी में राहत दी गई।
मित्र मंडली के सदस्य मुकेश और पार्षद हिमांशु जैन ने बताया कि ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर सुबह से ही चौपड़ सर्किल और बयाना मोड़ पर शरबत और मिल्क रोज का वितरण किया गया। मंदिरों में भी दान-पुण्य का सिलसिला जारी रहा।
कार्यक्रम में मुकेश जैन, विकास जैन, डॉक्टर आशीष शर्मा, आयुष जिंदल, भगवान सिंह धाकड़, भरत सिंह छाबड़ी, बंटी जिंदल, संदीप जैन, गोविंद शर्मा, कौशल चौधरी, सत्येंद्र चौधरी और सुमित जैन उपस्थित रहे। इसके अलावा भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और यशवंत जैन भी मौजूद थे।
इस पहल से समाज में एकता और सेवा भाव का संदेश फैलाने में मदद मिली।
Comments (0)
Leave a Reply