Noida: फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, UP News : थाना फेस-3 पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। आरोपी की पहचान विश्व भास्कर के रूप में हुई है, जिसे सेक्टर 64 स्थित परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, भास्कर MNC (मल्टीनेशनल कंपनी) में काम करता था, लेकिन उसकी असल पहचान फर्जी दस्तावेज तैयार करने के कारोबार से जुड़ी हुई थी। वह परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने का काम करता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं, जिसमें फर्जी दस्तावेज, एक मोबाइल फोन, लैपटॉप, 5000 रुपये नकद और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज़ी अपराध, और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
🏷️ Tags:
#Noida News
Comments (0)
Leave a Reply