🕒 24 May 2026, Sunday
बिहार

बिहार: बिहार की राजनीति में नया मोड़, यूट्यूबर त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी

By जीतेन्द्र मीना 🕒 08 Jun 2025 👁️ 62 Views ⏳ 1 Min Read
बिहार: बिहार की राजनीति में नया मोड़, यूट्यूबर त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ी

Manish Kasyap : बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ दी है। शनिवार रात फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने इसकी घोषणा की। 25 अप्रैल 2024 को मनीष कश्यप ने पार्टी की सदस्यता ली थी । मनीष कश्यप, जो अपनी सोशल मीडिया की सक्रियता और पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं ।

भाजपा छोड़ने के कारण - 

मनीष कश्यप का कहना है कि उनका भाजपा से इस्तीफा किसी एक व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि पार्टी की नीतियों और कार्यशैली में आए बदलाव के कारण हुआ है। कश्यप का मानना है कि भाजपा के अंदर अब वह लोकतांत्रिक दृष्टिकोण नहीं बचा है, जिससे उन्हें पार्टी के साथ अपना भविष्य जुड़ा हुआ नहीं महसूस हुआ। 

मनीष कश्यप ने कहा कि 'मैं अपने गांव चनपटिया गया था वहां पर लोगों से बात की है उसके बाद मैंने यह निर्णय लिया है। मुझे बिहार के लिए लड़ना है, बिहारियों के लिए लड़ना है। मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर मैं लोगों की आवाज को अच्छे से नहीं उठा पाऊंगा। इसलिए मैंने ये निर्णय लिया है। हालांकि इस फैसले के लिए मुझे मजबूर किया गया। कुछ नेता कहते थे मैं महत्वाकांक्षी है, लेकिन ऐसा होता तो 2024 का चुनाव लड़कर इनका खेल बिगाड़ता।'

मनीष कश्यप, जिन्हें "सोशल मीडिया पत्रकार" के रूप में भी पहचाना जाता है, ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बिहार और देशभर की राजनीति, समाज और अर्थव्यवस्था पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएँ की हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय दी है और लोगों के बीच एक विश्वास और पहचान बनाई है।

embedcodesgenerator.com

भविष्य की राजनीति: मनीष कश्यप का नया कदम - 

भाजपा छोड़ने के बाद, मनीष कश्यप का भविष्य की राजनीति में कदम रखने की संभावना अधिक प्रबल हो गई है। हालांकि उन्होंने अब तक अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में स्पष्ट रूप से कोई घोषणा नहीं की है,अब संभावना जताई जा रही है कि मनीष कश्यप किसी अन्य प्रमुख पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply