राजस्थान

Karauli - नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित हुए नरोत्तम मीना

By जीतेन्द्र मीना 🕒 16 Dec 2025 👁️ 46 Views ⏳ 1 Min Read
Karauli - नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित हुए नरोत्तम मीना

करौली / पंजाब -  पंजाब के बठिंडा में हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में करौली निवासी व ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष नरोत्तम मीना को नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निरंतर योगदान को देखते हुए यह सम्मान विधायक जगरूप सिंह गिल एवं फाउंडेशन के चेयरमैन नील गर्ग द्वारा प्रदान किया गया।

नरोत्तम मीना लगभग 10 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर अनेक लोगों की जान बचा चुके हैं। इसके साथ ही युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का कार्य भी वे लगातार कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर उन्होंने समाज में अपनी एक अलग और सकारात्मक पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि नरोत्तम मीना इससे पूर्व भी जिला, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सामाजिक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड उन युवाओं को प्रदान किया जाता है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए नेतृत्व क्षमता के साथ निरंतर कार्यरत रहते हैं।

सम्मान समारोह में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मुंबई और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🏷️ Tags: #Karauli News
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply