🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

"नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बीजेपी नेता अमर सिंह खरैरी ने किया जनसंपर्क

By समाचार कक्ष 🕒 30 Jul 2023 👁️ 48 Views ⏳ 1 Min Read
"नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बीजेपी नेता अमर सिंह खरैरी ने किया जनसंपर्क

भरतपुर: वैर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के द्वारा कांग्रेस सरकार के अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे "नही सहेगा राजस्थान" अभियान के तहत बीजेपी नेता अमर सिंह खरैरी ने गांव भुसावर, दीवली, चेटौली छौकरवाड़ा, बाछरेन, कमालपुरा, उलूपुरा, खेड़ली मोड़, हिंगौटा, पथैना, बबेकर, महमदपुरा अलीपुर, जसवर, सुआकी, दर्जन भर गावों में मतदाताओं से जनसंपर्क किया। कांग्रेस सरकार की विफलताओं जैसे महिला उत्पीडन, पेपर लीक, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं के साथ धोखा आदि के बारे मे आमजन को अवगत कराया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा केंद्र सरकार में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं बारे मे लोगों को बीच में गिनवाया। साथ ही नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत आगामी 1अगस्त को जयपुर में होने वाले महाघेराव में शामिल होने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply