🕒 24 May 2026, Sunday
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

By जीतेन्द्र मीना 🕒 06 Oct 2025 👁️ 55 Views ⏳ 1 Min Read
शाहजहांपुर में रिश्तों का कत्ल: भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश न्यूज़ । जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद में भतीजे विवेक ने अपने चाचा प्रमोद को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। घटना बीती रात की है, जब प्रमोद अपने परिवार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी भतीजा फरार है।बताया जाता है कि प्रमोद किराने की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे और अपनी पत्नी सीमा व दो बेटों का भरण-पोषण करते थे।

परिवार के मुताबिक, 12 दिन पहले एक कुत्ते की मौत को लेकर प्रमोद और उनके भतीजे विवेक के बीच विवाद हुआ था। यह तनाव रविवार रात उस वक्त हिंसक हो उठा, जब विवेक ने गुस्से में आकर तमंचा निकाला और चाचा के पेट में एक गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक प्रमोद की मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी विवेक की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply