राजस्थान

जयपुर थाने में युवक की आत्महत्या के बाद हंगामा, CI समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, परिवार को 10 लाख की सहायता

By समाचार कक्ष 🕒 22 Jun 2025 👁️ 27 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर थाने में युवक की आत्महत्या के बाद हंगामा, CI समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, परिवार को 10 लाख की सहायता

जयपुर के सदर थाना परिसर में शनिवार को युवक मनीष पांडे (28) द्वारा आत्महत्या करने की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने थानाधिकारी सहित 6 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मृतक मनीष के परिजन SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिसिया दहशत और सिस्टम की संवेदनहीनता को उजागर करती है। इसके बाद सरकार और परिवार के बीच समझौता हुआ।

परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि—

  • सामाजिक संगठनों से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी

  • सरकार की ओर से भी मदद का आश्वासन

  • जिम्मेदार अफसर सस्पेंड

  • मृतक की पत्नी को संविदा नौकरी
    इन बिंदुओं पर सहमति बनी।

क्या हुआ था?

उत्तर प्रदेश निवासी मनीष पांडे, जो मानसरोवर के मांग्यावास में किराए से रहता था, शराब का आदी बताया जा रहा है। शनिवार को सदर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी करते समय स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी थी।

सदर थाना पुलिस को सुपुर्द किए जाने के बाद, मनीष को एचएम रूम के पास बैठाया गया था। उसी दौरान उसने पकड़े (कपड़े) का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों को घटना का पता चला और शव को फंदे से उतारकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया।

अब इस हिरासत में मौत की न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच करवाई जाएगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply