राजस्थान

करौली: भाई ने की भाई की हत्या, 3 साल बाद हुआ गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 25 Jun 2025 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: भाई ने की भाई की हत्या, 3 साल बाद हुआ गिरफ्तार

करौली जिले में तीन साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी सागर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही सगे भाई भीम सिंह की हत्या की थी। घटना दिसंबर 2021 की है। शुरुआत में सागर और उसके दूसरे भाई शिव सिंह ने गांव के तीन लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था।

जांच में पता चला कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि खुद भाइयों ने की थी। करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने अजीतसिंह का पुरा गांव में दबिश देकर सागर सिंह को पकड़ लिया। उसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
दूसरा आरोपी शिव सिंह अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply