बरेली- मदरसा संचालक ने शिक्षिका से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरेली न्यूज ( उत्तरप्रदेश ) । बरेली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मदरसा संचालक ने काम के बहाने बुलाकर एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पीड़िता को मदरसे में बुलाकर मदरसा संचालक ने उसकी अस्मिता को रौंदा। कस्बे के मदरसा संचालक जुबेर ने शिक्षिका को जुमा के दिन मदरसा बुलाया था। जब पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई तो गुस्साए परिजनों ने मदरसा संचालक की जमकर पिटाई कर दी।
वारदात के बाद आरोपी संचालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नखासा बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
🏷️ Tags:
#
Comments (0)
Leave a Reply