🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

सपोटरा ( करौली ) : विकसित भारत संकल्प यात्रा का विधायक ने किया उद्घाटन, सांसद राजोरिया भी मौजूद रहे

By जीतेन्द्र मीना 🕒 17 Dec 2023 👁️ 294 Views ⏳ 1 Min Read
सपोटरा ( करौली ) : विकसित भारत संकल्प यात्रा का विधायक ने किया उद्घाटन, सांसद राजोरिया भी मौजूद रहे

सपोटरा ( करौली ) । विधानसभा क्षेत्र सपोटरा की ग्राम पंचायत महमदपुर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित लोकहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सपोटरा विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए । सांसद महोदय डॉ. मनोज राजोरिया और हंसराज मीणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित ग्रामवासियों को मौके पर ही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं का लाभ दिया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजलाल डिकोलिया जी, पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व भाजपा नेता श्री पीआर मीणा जी, भाजपा जिलामंत्री श्रीमती विमलेश मीणा जी, भाजपा आईटी विभाग संभाग सह संयोजक भाई लक्ष्मण चौधरी जी, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अजीत मीणा जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नेहरू गुर्जर जी, जी, मंडल अध्यक्ष श्री रूपसिंह मीणा जी, श्री चंदन बिडरबास जी, श्री नीरज घनघोर जी, श्री विकास जादौन जी, श्री जसवंत जी सहित भाजपा कार्यकर्ता सहित अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply