राजस्थान

जयपुर में 75 लाख की लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार — हथियार, जेवरात, बाइक और कार बरामद

By समाचार कक्ष 🕒 23 Jun 2025 👁️ 26 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में 75 लाख की लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार — हथियार, जेवरात, बाइक और कार बरामद

जयपुर में जौहरी से करीब 75 लाख रुपए की लूट के मामले में एसएमएस थाना पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए बहुमूल्य जेवर, नगदी, हथियार, और वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक व एक लग्जरी कार बरामद की गई है। यह खुलासा डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने किया।

????‍♂ लूट का प्लान और अंजाम

पीड़ित बृजमोहन गांधी ने 4 जून को रिपोर्ट दी थी कि वे जौहरी बाजार से 2 पन्ने की अंगूठी, 1 हीरे की अंगूठी, 2 पन्ने की माला, 9 रुबी मणियों के पैकेट और ₹40,000 नकद लेकर निकले थे। रामसिंह रोड की रेडलाइट पर रुकते वक्त बदमाशों ने हथौड़े से शीशा तोड़ बैग छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी से बाइक और संदिग्धों की पहचान की। बास्सी में धर्मवीर उर्फ राहुल जाट को पकड़ा गया, जिससे मिली जानकारी से तीन और आरोपियों — अनिकेत उर्फ लाला (मुंबई से), राहुल चौधरी और अरविन्द उर्फ नेता (भरतपुर से) — को गिरफ्तार किया गया।

???? रैकी और रणनीति

बदमाशों ने बताया कि उन्होंने रत्नासागर बिल्डिंग की 3–4 दिन तक रैकी की। वहां हवाले और लॉकर की गतिविधियों पर नजर रखी। जब व्यापारी बैग लेकर निकले, तो पीछा कर सुनसान जगह पर मिर्ची स्प्रे और ग्लास हैमर से वारदात को अंजाम दिया।

???? गिरफ्तार आरोपी

  1. अरविन्द उर्फ नेता, जिला भरतपुर

  2. राहुल चौधरी, जिला भरतपुर

  3. धर्मवीर सिंह उर्फ राहुल उर्फ भुरा, जयपुर में किराए से रह रहा था

  4. अनिकेत उर्फ लाला, मूलतः धौलपुर, हाल मुंबई निवासी

संतोष सिंह और विशाल उर्फ बिस्सु अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply