हॉकी

करौली: वंशिका प्रजापत ने जीता स्वर्ण पदक, करौली जिले का नाम किया रोशन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 05 Aug 2025 👁️ 85 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: वंशिका प्रजापत ने जीता स्वर्ण पदक, करौली जिले का नाम किया रोशन

करौली न्यूज - राजस्थान की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इस स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहीं करौली जिले के हिण्डौन सिटी के बमनपुरा गांव की वंशिका प्रजापत ने अपने जिले को गौरवान्वित किया है।

वंशिका प्रजापत ने अपनी हॉकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वह हिण्डौन सिटी के बमनपुरा गांव के निवासी और वरिष्ठ अध्यापक भगवान प्रजापत की पोती और अवधेश प्रजापत की सुपुत्री हैं।

बताया है कि लखनऊ में आयोजित अंडर-14 बालिका हॉकी टीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है और वंशिका को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

वंशिका की इस उपलब्धि से करौली जिले को गौरव प्राप्त हुआ है और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। वंशिका की इस सफलता से जिले में बालिकाओं की खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी, जिससे भविष्य में जिले को और भी बालिका मेडलिस्ट खिलाड़ी मिलेंगे।

बमनपुरा गांव की बिटिया वंशिका प्रजापत के दादाजी भगवान प्रजापत (वरिष्ठ अध्यापक) पिताजी अवद्येश प्रजापत है एवं माता का नाम भोलो प्रजापत है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply