राजस्थान

करौली में ऑपरेशन स्मैक आउट की बड़ी कामयाबी, हैदराबाद से फरार स्मैक तस्कर नारायण सिंह गिरफ्तार

By समाचार कक्ष 🕒 23 Jun 2025 👁️ 27 Views ⏳ 1 Min Read
करौली में ऑपरेशन स्मैक आउट की बड़ी कामयाबी, हैदराबाद से फरार स्मैक तस्कर नारायण सिंह गिरफ्तार

राजस्थान के करौली जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे "ऑपरेशन स्मैक आउट" अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक अहम आरोपी नारायण सिंह (50) को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार था और हैदराबाद में मजदूरी कर रहा था।

नारायण सिंह करौली के बड़ापुरा, मासलपुर का निवासी है। वह मुख्य तस्कर पिंटू उर्फ सतीश मीना से स्मैक खरीदकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर बेचता था। पुलिस के बढ़ते दबाव से बचने के लिए वह करौली से फरार होकर हैदराबाद में छिपकर रह रहा था।

लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई करौली पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में की गई। इस मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है

फिलहाल पुलिस आरोपी नारायण सिंह से पूछताछ कर रही है, जिससे तस्करी में शामिल अन्य नेटवर्क, सप्लायरों और स्मैक के ट्रांजिट रूट की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से नशे के कारोबार की जड़ें उखाड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply