🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जयपुर में युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी से था परेशान

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2025 👁️ 43 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को मारी गोली, बीमारी से था परेशान

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करौली निवासी रविन्द्र उपाध्याय (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नारायण सरोवर इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहता था।

थानाधिकारी गुरु भूपेंद्र सिंह के अनुसार, रविन्द्र पिछले दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और मानसिक रूप से तनाव में था। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, जब उसके माता-पिता हॉल में सो रहे थे, रविन्द्र उनके पास आया और अपनी कनपटी पर गोली मार ली

गोली की आवाज सुनकर माता-पिता जागे और उसे लहूलुहान हालत में बिस्तर पर गिरा पाया। परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटनास्थल से अवैध पिस्टल जब्त कर ली गई है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल कहां से लाई गई और उसके पास कैसे पहुंची

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply