🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

जयपुर में सात दिन से जारी कैब चालकों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने 10 दिन में समाधान का आश्वासन दिया

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 09 Jun 2025 👁️ 16 Views ⏳ 1 Min Read
जयपुर में सात दिन से जारी कैब चालकों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने 10 दिन में समाधान का आश्वासन दिया

जयपुर में सात दिनों से चल रही कैब चालकों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई है। क्रांतिकारी टैक्सी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह रतनू ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद राज्य सरकार ने परिवहन सचिव को सभी मांगों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने ड्राइवरों को 10 दिन के भीतर सभी वैध मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी के चलते एसोसिएशन ने हड़ताल 18 जून तक स्थगित कर दी है। इस दौरान सभी कैब ड्राइवर अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेंगे, ताकि आर्थिक संकट से बचा जा सके।

हालांकि संघ के नेताओं ने साफ किया कि आंदोलन नेताओं के स्तर पर जारी रहेगा, और यदि तय समय सीमा तक समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रमुख मांगे:

  1. सरकार द्वारा जारी न्यूनतम किराया रेट लिस्ट को कंपनियों पर सख्ती से लागू किया जाए।

  2. सभी कंपनियों के स्थानीय कार्यालय जयपुर में हों, ताकि शिकायतों पर सीधा संवाद हो सके।

  3. कैब ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा और बीमा सुनिश्चित किया जाए। बीते समय में कई ड्राइवरों की हत्या हो चुकी है, लेकिन कंपनियों की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला।

  4. प्राइवेट वाहन (बाइक/कार) जो कमर्शियल रूप से चलाए जा रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई हो और उनका व्यवसायीकरण बंद किया जाए।

बुधवार को कैब चालकों ने शहीद स्मारक पर सैंकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply