राजस्थान

हिंडौन सिटी में छात्रों ने रोड जाम कर फूका मंत्री प्रमोद जैन भाया का पुतला

By भूपेन्द्र सिंह सोनवाल 🕒 18 Sep 2023 👁️ 118 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन सिटी में छात्रों ने रोड जाम कर फूका मंत्री प्रमोद जैन भाया का पुतला

करौली: हिंडौन सिटी राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने नरेश मीणा की रिहाई को लेकर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा नरेश मीणा हमेशा गरीब, किसान और युवाओं की आवाज बने है और उनकी गिरफ्तारी हम सहन नहीं करेंगे। राजकीय महाविद्यालय करौली पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र मनेमा ने कहा कि अगर नरेश मीणा को जल्द रिहा नहीं किया तो हम सड़कों पर आंदोलन करेंगे, साथ ही राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी में छात्र संघ अध्यक्ष रहे अंकुर मीणा ने कहा कि नरेश मीणा युवाओं की धड़कन है और हम उनकी गिरफ्तारी से नाराज है सरकार जल्द नरेश मीना को रिहा करे। केशराम पटेल ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द नरेश मीना को रिहा नहीं किया तो हम भूख हड़ताल करेंगे और पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी।

इस मौके पर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर मीणा, राजेन्द्र मनेमा, कुलदीप सिंह, महेश मीना, अमबु बहादुरपुर, मुबारक खां, शिवकेश मीना, सोनू मीना सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे।

🏷️ Tags: #
Author

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Comments (0)

Leave a Reply