राजनीति

करौली: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात

By जीतेन्द्र मीना 🕒 24 Jun 2025 👁️ 243 Views ⏳ 1 Min Read
करौली: आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात

हिंडौन सिटी (करौली) । भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की । आजाद समाज पार्टी के सह प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार जाटव और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संभाग प्रभारी रिंकू खेड़ी हैवत के नेतृत्व में मुलाकात की । कार्यकर्ताओं ने 20 मई 2025 को सूरोठ थाने में दर्ज मुकदमों को लेकर चर्चा की । इस पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखने के लिए कहा , और कहा कि आप काम करो मैं संसद से सड़क तक आपके साथ हूं । 

कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद चुनावो को लेकर भी चर्चा की और चुनावो से पहले एक विशाल जनसभा को लेकर भी चर्चा हुई । इस मौके पर नगर परिषद पार्षद अश्विनी और छात्र नेता सतीश बनकी भी मौजूद रहे ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply