🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

कोटा - बारिश के मौसम में भी अमरूद की खेती फायदे का सौदा

By जीतेन्द्र मीना 🕒 27 Jul 2025 👁️ 38 Views ⏳ 1 Min Read
कोटा - बारिश के मौसम में भी अमरूद की खेती फायदे का सौदा

Kota, Rajasthan - ग्राम पीपल्दा, जिला कोटा राजस्थान के प्रगतिशील किसान मनोज खंडेलवाल जिन्होंने अमरूद की खेती में देश विदेश में नाम कमाया है, किसान बताते है अमरूद की खेती में बरसाती फल लेने के लिए, किसानों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। सबसे महत्वपूर्ण है फल मक्खी और अन्य कीटों से बचाव, साथ ही फलों को गिरने से रोकने के लिए उचित प्रबंधन। इसके अतिरिक्त, जल निकासी और पोषक तत्वों का प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है।

अमरूद की खेती में बरसाती फल लेने के कई फायदे हैं। मुख्य रूप से, यह अधिक उपज और बेहतर बाजार मूल्य प्रदान करता है, क्योंकि बारिश के मौसम में अमरूद की आवक कम होती है, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं. इसके अतिरिक्त, बरसात के मौसम में फलने वाले अमरूद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो गुणवत्ता में सुधार करता है ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply