देश

अश्लील कंटेंट पर सरकार की सख्ती: 25 मोबाइल ऐप्स को किया गया बैन

By जीतेन्द्र मीना 🕒 25 Jul 2025 👁️ 66 Views ⏳ 1 Min Read
अश्लील कंटेंट पर सरकार की सख्ती: 25 मोबाइल ऐप्स को किया गया बैन

नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के बढ़ते प्रसार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे 25 मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है जो बिना किसी निगरानी या सेंसरशिप के अनुचित कंटेंट प्रसारित कर रहे थे।

सरकारी बयान के अनुसार, ये ऐप्स न केवल सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध थे, बल्कि IT एक्ट 2000 और देश के अन्य साइबर कानूनों का भी उल्लंघन कर रहे थे। खासकर युवाओं पर इनके दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सभी ऐप्स को जल्द ही Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया जाएगा। साथ ही, मंत्रालय ने यह चेतावनी भी दी है कि जो भी डिजिटल प्लेटफॉर्म भारतीय साइबर नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

सरकार ने जिन 25 ऐप्स को बैन किया है उनमें ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hit Prime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchal App, MoodX, NeonX VIP, ShowHit, Fugi, Mojflix और Triflicks शामिल हैं ।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply