देश

सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर, चांदी में भी जबरदस्त उछाल

By समाचार कक्ष 🕒 13 Jun 2025 👁️ 12 Views ⏳ 1 Min Read
सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर, चांदी में भी जबरदस्त उछाल

13 जून, शुक्रवार को सोने की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना ₹1,715 की तेजी के साथ ₹99,170 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले 21 अप्रैल को यह ₹99,100 था।

वहीं चांदी ₹742 बढ़कर ₹1,06,240 प्रति किलो हो गई। 10 जून को चांदी का भाव ₹1,07,000 के उच्चतम स्तर पर गया था।

4 महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत:

  • दिल्ली: ₹1,01,550

  • मुंबई: ₹1,01,400

  • कोलकाता: ₹1,01,400

  • चेन्नई: ₹1,01,400

  • भोपाल: ₹1,01,450

अब तक ₹23,000 बढ़ चुका है सोना

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 था। अब तक यह ₹23,008 बढ़कर ₹99,170 हो चुका है। वहीं चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,06,240 प्रति किलो हो गई है।

क्या रहेगा सोने-चांदी का ट्रेंड?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक, जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण गोल्ड की डिमांड बनी हुई है। इस कारण 2025 में सोना ₹1,03,000 तक और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें:

  • केवल BIS हॉलमार्क वाले गोल्ड की ही खरीदारी करें।

  • हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का HUID कोड होता है, जैसे – AZ4524

  • इससे यह पता चलता है कि सोना कितना शुद्ध है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply