राजस्थान

जोधपुर में नकली सोने का हार बेचकर मेडिकल संचालक से डेढ़ लाख की ठगी

By समाचार कक्ष 🕒 16 Jun 2025 👁️ 28 Views ⏳ 1 Min Read
जोधपुर में नकली सोने का हार बेचकर मेडिकल संचालक से डेढ़ लाख की ठगी

जोधपुर शहर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल स्टोर संचालक को असली सोने का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये की ठगी की गई।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के अरिहंत नगर निवासी रविंद्र कुमार गर्ग नामक मेडिकल स्टोर मालिक ने थाने में रिपोर्ट दी कि कुछ दिन पहले एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी। युवक ने बताया कि उसे मकान की नींव की खुदाई के दौरान एक सोने का हार मिला है, जिसे वह बेचना चाहता है।

युवक ने पहले हार का एक छोटा टुकड़ा जांच के लिए दिया, जो सुनार द्वारा असली पाया गया। इससे रविंद्र का विश्वास पक्का हो गया। बाद में जब वह युवक दोबारा आया तो उसने पूरा हार बेचने की बात कही। 14 जून को कृष्णा हॉस्पिटल के पास रविंद्र ने उसे 1.5 लाख रुपये देकर हार खरीद लिया।

जब हार को जांच के लिए सुनार के पास ले जाया गया, तो पूरे हार को नकली पाया गया। इस पर ठगी की पूरी सच्चाई सामने आई।

रविंद्र ने तत्काल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

इस घटना से सबक लेते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply