राजस्थान

हिंडौन सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई ईद उल अजहा

By समाचार कक्ष 🕒 07 Jun 2025 👁️ 20 Views ⏳ 1 Min Read
हिंडौन सिटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई ईद उल अजहा

Karauli: हिंडौन सिटी में शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। करौली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे मोहम्मद शफी की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नमाज में भाग लिया।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह परिसर के बाहर बच्चों के लिए खेल-खिलौनों की दुकानें सजी थीं, जिनसे बच्चों ने खूब खरीदारी की।

इस अवसर पर विधायक अनीता जाटव सहित कई कांग्रेस नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और करौली मार्ग पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कुतकपुर, सूरौठ और ढिंढोरा में भी ईद की नमाज अदा की गई। त्योहारी माहौल में शहर और गांवों के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

🏷️ Tags: #
Author

समाचार कक्ष

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Desk) है। यहाँ हमारी अनुभवी संपादकीय टीम 24/7 सक्रिय रहकर देश-दुनिया की विश्वसनीय, निष्पक्ष और सटीक खबरें आप तक पहुँचाती है।

Comments (0)

Leave a Reply