🕒 24 May 2026, Sunday
राजस्थान

Dholpur News: चम्बल के बीहड़ों से निकल रही विकास की नई सोच

By अविनाश बराला 🕒 24 Dec 2025 👁️ 29 Views ⏳ 1 Min Read
Dholpur News: चम्बल के बीहड़ों से निकल रही विकास की नई सोच

धौलपुर, राजस्थान : सुरारीकलां सरमथुरा (धौलपुर) में अतिक्रमण-मुक्त सफाई अभियान अब सातवें दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी है। यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक ऐसी सामूहिक सोच में बदल चुकी है जहाँ रास्तों के साथ-साथ मानसिकता भी खुल रही है।

“गांव के संकरे रास्ते आपकी संकीर्ण सोच के परिचायक हैं।”

सुरारीकलां के युवाओं और ग्रामीणों ने इस विचार को व्यवहार में उतारकर दिखाया है। वर्षों से संकरी, कीचड़युक्त गलियों को श्रमदान, सहयोग और दृढ़ संकल्प से चौड़ा किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि गाँव का विकास सरकार से पहले समाज की सोच से शुरू होता है।

इस अभियान ने यह साबित किया है कि जब युवा आगे आते हैं, बुजुर्ग साथ देते हैं और पूरा गाँव एकजुट होता है, तो बदलाव केवल संभव ही नहीं, स्थायी भी बनता है। अतिक्रमण हटाना यहाँ केवल जगह खाली करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का रास्ता बनाना है।

यही है सोच बदलो – गाँव बदलो (SBGBT) की असली ताकत।

सुरारीकलां आज पूरे चम्बल अंचल के लिए यह संदेश दे रहा है कि जनभागीदारी से निकला विकास ही सच्चा और टिकाऊ विकास होता है।

🏷️ Tags: #
Author

अविनाश बराला

Avinash Barala A Senior Journalist , Writer and Social Activist

Comments (0)

Leave a Reply