🕒 24 May 2026, Sunday
अपराध

दिल्ली कॉलेज यौन शोषण कांड: स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार

By जीतेन्द्र मीना 🕒 28 Sep 2025 👁️ 64 Views ⏳ 1 Min Read
दिल्ली कॉलेज यौन शोषण कांड: स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार

Swami Chaitanyananda Saraswati Arrested: दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट से जुड़े यौन शोषण मामले में आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद स्वामी उर्फ पार्थ सारथी को आगरा से धर दबोचा। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा के एक होटल में छिपे इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संस्थान की 17 छात्राओं ने बाबा पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। 

छात्राओं का कहना है कि चैतन्यानंद उन्हें नंबर काटने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और देर रात अपने कमरे में बुलाता था। इस मामले में दिल्ली के वसंतकुंज थाने में 4 अगस्त को शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस अब आरोपी को लेकर वसंतकुंज थाने पहुंच रही है, जहां आगे की जांच होगी।

🏷️ Tags: #
Author

जीतेन्द्र मीना

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

Comments (0)

Leave a Reply